’रुक जाना नहीं’’ योजना में आवेदन की अंतिम तिथि

पन्ना 26 मई 18/मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की रुक जाना नहीं योजना में आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 मई 2018 है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड द्वारा कक्षा-10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई थी। जिसे पालकों के अनुरोध और छात्रहित के मद्देनजर बोर्ड द्वारा बढाते हुए 27 मई 2018 किया गया है। मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थी एमपी आॅनलाईन के माध्यम से आज ही आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
समाचार क्रमांक 307-1505





Comments

Popular posts from this blog

एक अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह

माँ तुझे प्रणाम योजना-अनुभव यात्रा हेतु जिले स 16 सदस्यीय दल रवाना

मधुमेह निदान शिविर आज