शतप्रतिशत भौतिक सत्यापन करने दायित्व सौंपे

पन्ना 17 अप्रैल 18/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुसार मोबाईल एप पर नवीन प्राप्त ई.व्ही.एम. का शतप्रतिशत भौतिक सत्यापन 15 से 25 अप्रैल 2018 तक किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने नवीन प्राप्त मशीनों को मोबाईल एप के माध्यम से शतप्रतिशत भौतिक सत्यापन करने का दायित्व सहायक यंत्री जल संसाधन संभाग पन्ना विमल श्रीवास्तव, सहायक यंत्री लोक स्वा.यां.मेके. पन्ना प्रभू विश्नोई तथा अधीक्षक आई.टी.आई. पन्ना बी.डी. तिवारी को सौंपा है। अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. पन्ना बी.के. त्रिपाठी को मशीनें उठाने के लिए 4 विभागीय श्रमिक उपलब्ध कराने का दायित्व सौंपा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2018 के मध्य कार्य पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
समाचार क्रमांक 158-1076

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार