’’परख’’ 19 को

पन्ना 17 अप्रैल 18/मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में 19 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से ’’परख’’ वीडियो कान्फ्रेन्स का आयोजन किया गया है। जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अनुसूचित जनजाति कल्याण/अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की जाएगी। इसी तरह ऊर्जा विभाग, श्रम विभाग, गृह विभाग, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ जिला एनआईसी कक्ष में निर्धारित समय के पूर्व उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 
समाचार क्रमांक 155-1073

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा