विद्युत चोरी की रोकथाम हेतु प्रोत्साहन योजना

पन्ना 17 अप्रैल 18/मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमि. द्वारा विद्युत चोरी रोकने के उद्देश्य से विद्युत चोरी पकड़ने में मद्द करने वाले नागरिकों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप राशि देने की योजना लागू की गयी है।

    कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल ने बताया है कि बिलिंग राशि का निर्धारण होने और बिल की राशि का भुगतान प्राप्त होने के बाद वसूल की गयी राशि का 10 प्रतिशत अधिकतम रूपये 5 हजार की प्रोत्साहन राशि चोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति को दी जाएगी। विद्युत चोरी पकड़वाने वाले व्यक्ति का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। चोरी की सूचना विद्युत विभाग के निकटवर्ती कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने विद्युत चोरी रोकथाम में अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह नागरिकों से किया है।
समाचार क्रमांक 157-1075

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार