महिलाओं/बालिकाओं के बनाए जा रहे निःशुल्क पिंक ड्रायविंग लायसेन्स

पन्ना 06 अप्रैल 18/महिलाओें एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता को देखते हुए महिला बाल विकास विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा मिलकर महिलाओं या बालिकाओं के ड्रायविंग लायसेन्स निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी भरत सिंह राजपूत ने बताया है कि अब तक 564 महिलाआंे/बालिकाओं के निःशुल्क लायसेन्स बनाकर उनको वितरित कर दिए गए हैं। इन लायसेन्स को पिंक ड्रायविंग लायसेन्स का नाम दिया गया है।

    उन्होंने कहा है कि जो भी महिलाएं/बालिकाएं अपना निःशुल्क ड्रायविंग लाईसेन्स बनवाना चाहती हैं एवं जिनकी उम्र 16 वर्ष या उससे अधिक है वह अपना आवेदन कार्यालय जिला महिला सशक्तिकरण महिला एवं बाल विकास विभाग मुख्य डाकघर के पास पन्ना अथवा परिवहन कार्यालय पन्ना में जमा कर सकती हैं। आवेदन के साथ में एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, परिचय-पत्र, 10वीं की अंकसूची एवं मोबाईल नम्बर सहित जमा करना अनिवार्य है।
समाचार क्रमांक 44-962

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार