सिलाई मशीन एवं ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 30 दिवसीय प्रशिक्षण पंजीयन की अंतिम तिथि आज

पन्ना 06 अप्रैल 18/भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पन्ना में ग्रामीण क्षेत्र की बीपीएल एवं जाॅब कार्डधारक परिवार की बेरोजगार महिलाओं के लिए 7 अप्रैल से 6 मई तक सिलाई मशीन एवं 9 अप्रैल से 8 मई तक ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 30 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है। जिसके लिए इच्छुक महिलाएं सिलाई मशीन एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेना चाहती हैं वे 7 अप्रैल तक अपना पंजीयन आरसेटी कार्यालय में आकर करवा सकती हैं। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज में बीपीएल कार्ड अथवा जाॅब कार्ड, आधार कार्ड, 8वीं की अंकसूची, बैंक पासबुक, 04 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।
समाचार क्रमांक 46-964

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक