वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 2 अनुरक्षक नियुक्त
पन्ना 06 अप्रैल 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में 9 अप्रैल 2018 को तीर्थदर्शन ट्रेन वैष्णो देवी के लिए प्रस्थान करेगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए 2 अनुरक्षक नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि रामनाथ प्रजापति राजस्व निरीक्षण भू-अभिलेख पन्ना (9407017683) तथा दिनेश कुमार शर्मा शिक्षा विभाग पन्ना (9981357094) को अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
उन्होंने अनुरक्षकों को निर्देश दिए है कि बिना टिकिट किसी भी व्यक्ति को तीर्थ यात्रा में न ले जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि यदि कोई चयनित व्यक्ति किसी कारणवश तीर्थयात्रा में नही जाता है तो उसके स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति को कतई नही ले जाएं। पन्ना जिले से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थित रूप से यात्रा कराएंगे। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अनुरक्षक इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
समाचार क्रमांक 43-961

Comments
Post a Comment