जैविक खाद एवं उन्नत कृषि से प्याज उत्पादन में मिली बढौत्तरी प्याज का बढ़ा हुआ आकार मिलने से पूरन सिंह ने इस वर्ष भी की है खेती

पन्ना 21 मार्च 18/पन्ना जिले के ग्राम विरासन के निवासी कृषक पूरन सिंह ठाकुर पहले गेंहू एवं सोयाबीन की परम्पारिक खेती करते थे। पिछले 3 वर्षो से इसमें नुकसान उठा रहे थे। जिसके बाद इन्होंने प्याज की खेती करने का निश्चय किया। लेकिन बिना तकनीक के सीधे बीज छिडकाव द्वारा खेती करने से इसमें भी बहुत कम उत्पादन लगभग 30 क्विंटल प्रति एकड प्राप्त हुआ। फसल बदलने के बाद भी पूरन सिंह को निराशा ही हांथ लगी। फिर एक दिन इन्होंने आत्मा योजना के अन्तर्गत आयोजित कृषक संगोष्ठी में भाग लिया और इनके निराशा आशा में बदल गयी।

पूरन सिंह बताते हैं कि संगोष्ठी के माध्यम से उन्हें कृषि विशेषज्ञ एवं बीटीएम द्वारा प्याज की उन्नत कृषि कार्यमाला के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने बीटीएम पवई के निर्देशन में जैविक खाद एवं वैज्ञानिक पद्धति से प्याज की उन्नत खेती प्रारंभ कर दी। पूर्व में जहां खेती में उत्पादन लागत अधिक व प्याज का उत्पादन कम प्राप्त होता था वही तकनीकी प्याज की खेती से मेरा उत्पादन लगभग 190 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुआ। प्याज का आकार भी अधिकतम 125 ग्राम तक प्राप्त किया। समय पर दवा व संतुलित खादों के उपयोग से उत्पादन में आने वाली अन्य कठिनाईयों का सामना भी नही करना पडा। पूरन सिंह ने इस वर्ष भी उन्नत तरीके से प्याज की खेती की है और उन्हें अपेक्षाकृत और बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। पूरन सिंह कहते हैं कि सभी किसान भाईयों को खेती में वैज्ञानिक तरीकों को अपना कर अधिक से अधिक लाभ कमाना चाहिए।
समाचार क्रमांक 196-782

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना आवेदन की अंतिम तिथि आज

पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक आयोजित कलेक्टर ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर

अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अपात्र पाए गए 543 अध्यापकों का संविलियन रोका गया, 24 तक दर्ज कराएं आपत्ति