कलेक्टर ने गोद लिए 2 अतिकुपोषित बच्चे

पन्ना 21 मार्च 18/जिले में कुपोषण की समस्या को देखते हुए कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा इसे एक चुनौती के रूप में लिया गया है। पिछले दिनों आयोजित समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक के दौरान नवाचार करते हुए स्वयं दो अतिकुपोषित बच्चों को गोद लेने के साथ-साथ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अति कुपोषित बच्चों को गोद लेकर कुपोषण से जंग में सहभागिता की अपील की गयी थी। बच्चों को गोद लेने संबंधी जिले में किए गए नवाचार के तहत गत दिवस 20 मार्च को कलेक्टर ने दहलान चैकी के दो अतिकुपोषित आदिवासी बच्चों को गोद लिया। यह दोनों बच्चे अति कम वजन के बच्चे हैं। दोनों बच्चों को कलेक्टर द्वारा गुड, चना व मूंगफली तथा स्वच्छता किट प्रदाय की गयी। इन दौरान कलेक्टर ने ग्रामवासियों एवं महिलाआंे से सुपोषण के संबंध में चर्चा भी की। ग्राम के उपस्थित सभी बच्चों को गुड खिलाकर सुपोषण का संदेश दिया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत को भी 2 अति कम वजन के बच्चों को गोद लेने एवं समय-समय पर ग्राम दहलान चैकी तथा अन्य ग्रामों के भ्रमण के निर्देश दिए।
समाचार क्रमांक 206-792

Comments

Popular posts from this blog

माँ तुझे प्रणाम योजना-अनुभव यात्रा हेतु जिले स 16 सदस्यीय दल रवाना

समर्थन मूल्य में अब तक 94985 क्विंटल गेंहू की खरीद

छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के संबंध में प्राचार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित सभी पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें, जिम्मेदारों के विरूद्ध की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर