गुरूजी/अनुदेशक 31 मार्च तक दस्तावेज जमा करें

पन्ना 28 मार्च 18/राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार गुरूजी/अनुदेशकों को 31 मार्च तक अपने समस्त दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक श्री विष्णु त्रिपाठी ने बताया है कि यह निर्देश ऐसे समस्त गुरूजी/अनुदेशकों के लिए है जो बिना पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हैं तथा जिनका संविदा शिक्षक वर्ग-3 में नियोजक नही हो सका है। उन्होंने ऐसे सभी गुरूजी/अनुदेशकों से अपने समस्त दस्तावेज जनपद शिक्षा केन्द्र अथवा जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना में 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से जमा करने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 311-897

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार