उच्च शिक्षा के लिए अनीता को मिला 29 लाख 45 हजार रूपये का ऋण उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना की मदद से कर रही एमबीबीएस

पन्ना 10 जनवरी 18/शासन द्वारा उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इसी क्रम में पन्ना जिले की कु. अनीता वर्मा को एमबीबीएस की पढाई के लिए उच्च शिक्षा ऋण गारंटी की मदद मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यान्चल ग्रामीण बैंक पन्ना के शाखा प्रबंधक ने बताया कि कु. अनीता को 5 वर्ष के लिए कुल 29 लाख 45 हजार रूपये के ऋण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। पुराना गल्ला मण्डी के पीछे पन्ना निवासी कु. अनीता आर.के.डी.एफ. काॅलेज हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर भोपाल से मेडिकल (एमबीबीएस) की पढाई कर रही हैं। हालही में मध्यान्चल ग्रामीण बैंक के जीपीओ नम्बर 528720 के माध्यम से अनीता की अध्ययनरत संस्था को ड्राफ्ट के द्वारा 6 लाख 98 हजार 900 रूपये की राशि द्वितीय किश्त के रूप में दी गयी है। उन्हें सम्पूर्ण ऋण राशि कुल 5 किश्तों में प्रदाय की जानी है।
समाचार क्रमांक 87-87

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार