प्रेरणा संवाद सम्पन्न
पन्ना 10 जनवरी 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री के निर्देशन में प्रेरणा संवाद का आयोजन किया गया जिसमें जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं एवं 12 पढ़ाने वाले शिक्षकों का उन्मुखीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहन लाल कुशवाहा द्वारा की गई। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। आमंत्रित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रजलित कर माॅ सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण किया गया।
प्रेरणा संवाद के उदबोदन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यादव द्वारा योजना को सफल बनाने हेतु सभी को आज से संकल्पित होने के लिये कहा। श्री माधवेन्द्र सिंह शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने उपस्थितों को संबोधित करते हुये शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रदान किया एवं निष्ठा के साथ समय से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डाइट आर.पी. भटनागर द्वारा मुख्यमंत्री मैघावी विद्यार्थी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यशाला में उपस्थित प्राचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापकों को दी गई। योजना को सफल बनाने हेतु भागीरथी प्रयास करने हेतु कहा गया। सेवानिवृत्त परियोजना अधिकारी प्रमोद पाठक द्वारा उदबोधन में शिक्षक संवर्ग को इस आशा के साथ प्रेरित किया कि पन्ना में प्रतिभाओं की कमी नही है बल्कि प्रतिभाओं को सही दिशा एवं मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है।
प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में सतेन्द्र सिंह एवं कुमारी आबीदा खातून द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उदबोधन करते हुये श्री मोहन लाल कुशवाहा द्वारा सभी को शुभ कामनाये देते हुये कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कहा गया। पन्ना जिले में कई छात्र/छात्रायें ऐसे है जिन्हांेने मण्डल की परीक्षाओं में प्रावीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुये आज राजकीय प्रशासकीय सेवा में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में योजना अधिकारी श्री के.के. सोनी, डाॅ. राजकिशोर पाण्डेय, प्राचार्य उत्कृष्ट उ.मा.वि. पन्ना, स्वामी प्रसाद मिश्रा पार्षद की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जिला शिक्षा अधिकारी जिला पन्ना द्वारा कार्यक्रम के संबंध में संकल्प एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद कुमार अवस्थी वरि. व्याख्याता द्वारा किया गया।
समाचार क्रमांक 92-92

Comments
Post a Comment