Posts

एक अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/प्रदेश में इस वर्ष भी एक से 7 अक्टूबर, 2018 तक वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जायेगा। ल¨ग¨ं में वन अ©र वन्य-प्राणिय¨ं के प्रति लगाव अ©र जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सप्ताह के द©रान विभिन्न आय¨जन के लिये अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आल¨क कुमार ने प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व क्षेत्र संचालक, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, राष्ट्रीय उद्यान के संचालक, समस्त वन मण्डलाधिकारिय¨ं क¨ निर्देश जारी कर दिये हैं। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के द©रान प्रदेश में स्कूली छात्र-छात्राअ¨ं के लिये वन्य-प्राणी संरक्षण पर व्याख्यान, निबंध, पेंटिंग आदि विभिन्न प्रतिय¨गिताएँ ह¨ंगी। प्रत्येक परिक्षेत्र में 2 से अधिक संयुक्त वन प्रबंध समितियाँ कार्यक्रम आय¨जित करेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय अ©र सांस्कृतिक धर¨हर का भी समावेश ह¨गा। स्थानीय भजन मण्डलिय¨ं द्वारा संरक्षण संबंधी गीत¨ं का गायन, स्थानीय कलाकार¨ं द्वारा गाँव के भवन¨ं की दीवार¨ं पर वन्य-प्राणिय¨ं का चित्रण अ©र वन्य-प्राणी पर केन्द्रित नाटिका का मंचन आदि कार्यक्रम भी ह¨ंगे। वन अधिकारी अ©र सेवानिवृत्त अधिकारी अपने क्षेत्र के विद्य...

जिले के विद्यार्थियों के लिए श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया भोपाल में आवश्यक दस्तावेज साथ में लाना अनिवार्य

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिले के विद्यार्थियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल की मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जानी है। यह प्रक्रिया मुगालिया छाप नीलबड के पास स्थित विद्यालय भोपाल में 4 सितंबर 2018 से प्रारंभ होगी। दिनांक 04 सितंबर को कक्षा 6वीं के लिए, 05 सितंबर को कक्षा 7वीं एवं 9वीं के लिए तथा 06 सितंबर को कक्षा 8वीं एवं 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी।     उन्होंने बताया कि श्रमोदय आवासीय विद्यालय मंे सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ में लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों में पिछली कक्षा उत्तीर्ण अंकसूची, टीसी, आधार कार्ड, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग छात्र-छात्राओं का जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र, संबंधित छात्र/छात्रा के पिता/पालक का भवन एवं संनिर्माण मण्डल का श्रमिक पंजीयन कार्ड एवं पालक/अभिभावक का निवास प्रमाण हेतु वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेन्स/आधार कार्ड इन सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां एव...

जिले में अब तक 663.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसमंे जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 01 जून से अब तक 663.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 711.1 मि.मी. दर्ज की गयी थी।     उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 632.5 मि.मी., गुनौर में 550.2 मि.मी., पवई में 790.2 मि.मी., शाहनगर में 625.9 मि.मी. तथा अजयगढ में 719.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र पवई में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 711.1 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 806.7 मि.मी., गुनौर में 613.3 मि.मी., पवई में 749.0 मि.मी., शाहनगर में 775.3 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 611.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त 2018 को जिले की औसत वर्षा 11.5 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 3.0 मि.मी., गुनौर में 7.0 मि.मी. पवई में 18.4 मि.मी. तथा शाहनगर में 29.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की ग...

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक अब आज प्रातः 9 बजे से

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/संयुक्त कलेक्टर ने बताया है कि कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में दिनांक 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया जाना था जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया। अब यह बैठक दिनांक 31 अगस्त 2018 को प्रातः 9 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है।     उन्होंने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों, समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, नजूल तहसीलदार पन्ना, मैनेजर ई-गवर्नेन्स एवं जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी को बैठक से संबंधित एजेण्डानुसार बिन्दुवार जानकारी सहित आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 402-2653

अनुसूचित जाति के बेरोजगारों को रोजगार के सुनहरे अवसर

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. पन्ना ने बताया है कि पन्ना जिले में अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार की विभिन्न योजनाएं संचालित है, जिनके तहत वर्ष 2018-19 में 314 लोगों को ऋण/मार्जिनमनी उपलब्ध कराने हेतु राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल द्वारा लक्ष्य दिये गये हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 50,000 से 10 लाख रूपये तक का ऋण 117 लोगों को, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में 50,000 रूपये तक का ऋण 85 लोगों को, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना में 50,000 से 2 करोड तक का ऋण 10 लोगों को, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 10 लाख से 2 करोड तक का ऋण 02 लोगों को एवं सावित्रीबाई फुले स्व सहायता समूह योजना में 20000 से 2 लाख प्रति सदस्य को 10-10 हितग्राहियों के 10 समूह को लाभांवित कराया जाना है।     उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में पूंजी लागत पर 30 प्रतिशत अधिकतम 02 लाख रुपये की मार्जिनमनी दी जाएगी एवं 5 प्रतिशत की दर से 7 वर्ष तक ब्याज अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार मुख्यमंत...

छत्रसाल काॅलेज में ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी का प्रशिक्षण लोक निर्माण विभाग एवं सडक यूनिट के अधिकारी/कर्मचारी तथा गल्र्स काॅलेज की छात्राएं रही उपस्थित

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के मुख्य भवन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में 30 अगस्त 2018 को ईवीएम एवं वीवीपीएटी का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स डाॅ. एस.एस. राठौर प्राध्यापक हिन्दी एवं डाॅ. जे.के. वर्मा प्राध्यापक गणित द्वारा दिया गया। जिसमें लोक निर्माण विभाग के भवन एवं सडक यूनिट के 49 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी को जोडकर मतदान प्रक्रिया के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रायें भी उपस्थित रही।     प्रशिक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में प्राचार्य छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना एवं सहायक नोडल अधिकारी डाॅ. एच.एस. शर्मा ने बताया की विभागवार निर्वाचन प्रशिक्षण दिनांक 27 अगस्त 2018 से सतत् दिया जा रहा है। जिसमें अभी तक उपसंचालक कृषि विभाग पन्ना, पशु चिकित्सा विभाग पन्ना एवं जल संसाधन विभाग पन्ना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। समाचार क्रमांक 404-2655

जिला स्तरीय विपणन कार्यदल की बैठक आज प्रातः 10 बजे से

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/नोडल एवं सचिव कृषि उपज मण्डी समिति पन्ना ने बताया है कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विपणन कार्यदल की बैठक दिनांक 31 अगस्त 2018 को प्रातः 10 बजे से कलेक्टर सभागार पन्ना में आहूत की गयी है।     उन्होंने बताया कि कृषकों को एक निश्चित दूरी पर मण्डी सुविधा उपलब्ध कराने, उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने, कृषि उपज के मूल्य संर्वधन हेतु आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए योजना बनाने, कृषि आधिक्य का आंकलन कर मण्डियों में पहुंचाने हेतु अल्प माध्यम एवं दीर्घ अवधि में पूर्ण होने वाली कार्ययोजना प्रस्ताव के आवश्यक क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय विपणन कार्यदल की बैठक आहूत करने के निर्देश वरिष्ठालय से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी संबंधितों से बैठक में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। समाचार क्रमांक 405-2656

विधानसभा क्षेत्र-58 पवई हेतु दल गठित कर दायित्व सौंपे

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने रिटर्निंग आफिसर 58 पवई के अन्तर्गत निर्वाचन प्रकोष्ठ गठित कर दायित्व सौंपे हैं। जिसमें कु. दीपा चतुर्वेदी नायब तहसीलदार पवई को प्रभारी अधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्यो का निर्वहन हेतु दायित्व सौंपे हैं। श्री संदीप सिंह नायब तहसीलदार शाहनगर को शिकायत एवं समाधान तथा निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्य, स्वीप नोडल प्रभारी (शाहनगर) का दायित्व सौंपा है। कु. आस्था चढार नायब तहसीलदार पवई को कानून व्यवस्था, फाईनल बाउंड ओवर से संबंधित कार्य वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों से संबंधित कार्य, स्वीप नोडल प्रभारी (पवई) का दायित्व सौंपा है। श्री शंकर कुशवाहा सहायक गे्रड-2 पवई को आयोग के नियमों-निर्देशों का संधारण एवं प्रस्तुतीकरण एवं कार्यवाही तथा श्री संजीव पटेल शिक्षक को मतदाता सूची से संबंधित समस्त कार्य का दायित्व सौंपा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गठित दल विधानसभा क्षेत्र पवई-58 से संबंधित समस्त दायित्वों का निर्वहन करेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। समाचार क्रमांक 406-2657

आगामी विधानसभा निर्वाचन-2018 क्रय समिति गठित

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.बी. पाण्डेय ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 से संबंधित विभिन्न प्रकार की निविदाएं जारी की गयी हैं। निविदा प्राप्त कर लिफाफा खोलने एवं तुलनात्मक पत्रक तैयार कर स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु क्रय समिति गठित की गयी है। क्रय समिति में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला कोषालय अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास पन्ना को रखा गया है। क्रय समिति के कार्य में सहयोग करने हेतु श्री देवेन्द्र सिंह सहायक कोषालय अधिकारी एवं श्री राजेश कुमार अहिरवार सहायक पेंशन अधिकारी पन्ना की ड्यूटी लगाई गयी है। समाचार क्रमांक 407-2658

शालाओं में ’’मिल बाॅंचे मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम आज

Image
पन्ना 30 अगस्त 18/जिले की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में ’’मिल बाॅंचे मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम का आयोजन 31 अगस्त 2018 को किया जाएगा। जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पंजीकृत वालेन्टियर, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना श्री विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं वालेन्टियर्स प्रातः 10 बजे संबंधित शालाओं में उपस्थित होंगे। उनके स्वागत के बाद प्रातः 10.30 बजे से 11.30 बजे तक वालेन्टियर्स द्वारा बच्चों से संवाद किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत संबंधित शाला की न्यूनतम कक्षा की पाठ्य पुस्तक से अथवा शाला पुस्कालय में उपलब्ध किसी रूचिकर पुस्तक के एक अंश/पाठ का वाचन कराया जाएगा। पढे गए अंश पर रूचिकर प्रश्न, सामूहिक परिचर्चा, पढने की कला से संबंधित बातचीत की जा सकती है। इसके अतिरिक्त वालेन्टियर्स कोई छोटी कहानी, किसी महापुरूष के प्रेरक प्रसंग, स्वयं के अनुभव, जीवन में सफलता हेतु पढाई के महत्व आदि...