Posts

मीडिया संवाद कार्यशाला आयोजित भोपाल से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने जिले के पत्रकारों से विचार एवं अनुभव साझा किए मीडिया से जुडी प्रश्नोत्तरी में पत्रकार साथियों ने दिखाया उत्साह

Image
  पन्ना 17 मार्च 18/जिला जनसम्पर्क कार्यालय पन्ना द्वारा होटल शानवी लैण्डमार्क पन्ना में मीडिया संवाद कार्यशाला 2018 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भोपाल से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने जिले के पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। श्री प्रबाल सक्सेना द्वारा पत्रकारों के हितों से जुडी शासन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों को अपने हितों के लिए स्वयं आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जबकि श्री प्रसन्न शाहाणे द्वारा सोशल मीडिया के दुष्परिणाम एवं उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। भोपाल से आए पत्रकारों द्वारा जिले के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को भी सुना गया। उन्होंने इनके यथासंभव समाधान के प्रयास किए। मीडिया कार्यशाला के दौरान मीडिया से जुडी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखायी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। शेष सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य...

मुख्यमंत्री आज लेंगे वीडियो कॉन्फ्रेन्स

Image
पन्ना 17 मार्च 18/दिनांक 18 मार्च को प्रातः 9.30 बजे से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री जिले के कलेक्टर एवं कृषि अधिकारी से चर्चा कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वीडियो कान्फ्रेन्स में महिला सुरक्षा, असंगठित मजदूरों के पंजीयन की कार्ययोजना, खरीफ भावांतर में किसानों को भुगतान की स्थिति एवं वर्तमान रबी भावांतर में पंजीयन एवं सत्यापन की स्थिति आदि की समीक्षा की जाएगी।  समाचार क्रमांक 165-751

बेहतर वातावरण में पत्रकारिता के लिए सुझाव आमंत्रित

पन्ना 17 मार्च 18/जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रदेश के सभी जिलो के अधिमान्य पत्रकारों से पत्रकारिता के लिए बेहतर वातावरण के संबंध में सुझाव आमंत्रित किये गये है। अपर संचालक एवं पत्रकार कल्याण श्री एम पी मिश्रा ने सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारगणों से कहा है कि जनसंपर्क संचालनालय हमेशा प्रयासरत रहता है कि पत्रकारिता के मापदण्डों के अनुरूप कार्य करने वाले पत्रकारों को पूर्ण रूप से सुरक्षा और बेहतर वातावरण मिले। इसी दृष्टि से सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों से पत्रकारों की सुरक्षा के संबंध में वर्तमान कानूनी प्रावधानों के अतिरिक्त कुछ विशेष प्रावधान की आवश्यकता है तो उनसे सुझाव आमंत्रित किए गए है। जनसंपर्क संचालनालय भोपाल इन सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर पत्रकारिता एवं पत्रकारों के हित में अवश्य ही कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। सुझाव मेल आईडी चांकीप2015/हउंपस.बवउ पर आमंत्रित किए गए है। समाचार क्रमांक 166-752

महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने देंवे सुझाव

Image
पन्ना 17 मार्च 18/राज्य शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। महिला डेस्क, हेल्पलाईन 1090, फास्टट्रेक कोट, निर्भया पेट्रोलिंग, महिला थाना, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग आदि के माध्यम से सुरक्षा प्रदान करने के बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद महिलाओं के प्रति कुछ अप्रिय घटनाएं घटित हो जाती है। महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। आमजन अपने सुझाव उचण्उलहवअण्पद पर दे सकते हैं।  समाचार क्रमांक 167-75

गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिए मिलेगी राशि

Image
पन्ना 17 मार्च 18/असंगठित श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा विभिन्न निर्णय लिए गए हैं। आर्थिक असुरक्षा से जूझ रहे असंगठित श्रमिक बहनों की जानकारी एवं उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं देने के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। अब गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिए 4 हजार रूपये की राशि प्रदाय की जाएगी। प्रसव होने पर महिला के खाते में 12 हजार 500 रूपये जमा किए जाएंगे। श्रमिकों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर डाक्टरेट तक पूरी पढाई की फीस शासन द्वारा भरी जाएगी। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल तथा नामचीन प्रबंधन संस्थान भी शामिल होंगे। इन शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीयन कराना आवश्यक है। यह पंजीयन ेीतंउेमूंण्उचण्हवअण्पद के माध्यम से कराया जा सकता है। यह पंजीयन एक अप्रैल 2018 से प्रारंभ होगा।  समाचार क्रमांक 168-754

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 17 मार्च 18/तहसीलदार शाहनगर के प्रतिवेदन अनुसार 2 सितंबर 2017 को ग्राम जुगरवारा में कु. सरोज पिता श्री संतोष गोड उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम गुखौर की मृत्यु बांध के पानी में डूबने से हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर ने कलेक्टर न्यायालय में मृतका के निकटतम वैध वारिस उसके पिता संतोष गोड को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतका के निकटतम वैध वारिस उसके पिता संतोष गोड निवासी ग्राम गुखौर पोस्ट बडवारा तहसील देवेन्द्रनगर जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार शाहनगर को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 169-755

कुपोषण दूर करने के 5 श्रेष्ठ सुझावों को मिलेगा पुरस्कार

Image
पन्ना 17 मार्च 18/सम्पूर्ण पोषण से ही कुपोषण को पूरी तरह से दूर किया जा सकता है। कुपोषण को दूर करने के लिए राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इनमें से 5 श्रेष्ठ सुझावों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति उचण्उलहवअण्पद पर अपने सुझाव आॅनलाईन प्रेषित कर सकते हैं।  समाचार क्रमांक 170-756

मुख्यमंत्री ने दी 45 हजार रूपये की उपचार सहायता

Image
पन्ना 17 मार्च 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को 45 रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि ग्राम बहादुरगंज तहसील अजयगढ निवासी श्री गोविन्द सिंह यादव को उपचार के लिए 45 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री यादव के उपचार के लिए सिद्धांता रेडक्रास सुरपस्पेसिलिटी होस्पिटल रेडक्रास भवन लिंक रोड नं. 1 शिवाजी नगर भोपाल को जारी की गयी है।  समाचार क्रमांक 171-757

अब सांसद होंगे जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष

Image
पन्ना 17 मार्च 18/सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए विभिन्न जिलों की जिला सड़क सुरक्षा समितियों के अध्यक्ष अब संबंधित क्षेत्र के सांसद होंगे। इस बारे में भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि अभी तक जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर हुआ करते थे।   सांसद की अध्यक्षता में गठित होने वाली जिला सड़क सुरक्षा समितियों में जिला कलेक्टर अब सदस्य के रूप में शामिल होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम या विकास प्राधिकरण, महापौर अथवा अध्यक्ष, जिले के सभी विधायक, जिले की सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, समिति के अध्यक्ष द्वारा नामित तीन गैर-सरकारी संगठन, संबंधित (स्टेक होल्डर) विभागों, संस्थानों और ऑटोमोबाइल डीलरों के जिला स्तरीय अधिकारी, टुडे एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभारी अधिकारी शामिल होंगे। समिति के सदस्य सचिव पूर्ववत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ...

कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय कृषक मेला सम्पन्न

Image
पन्ना 17 मार्च 18/कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना प्रागंण में कृषि उन्नति मेला एवं कृषकों की आय दुगनी करने के लिए एक दिवसीय कृषक मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाकर उनके संदेष को कृषकों को सुनवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन लाल कुषवाहा अध्यक्ष नगर पालिका, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री माधवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना एवं विषिष्ठ अतिथि के रूप में श्री जुगल किषोर दुवे, अध्यक्ष भारतीय किसान संघ पन्ना, श्री केदार नाथ दुवे, अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ महाकौषल प्रान्त, श्री रविन्द्र मोदी उपसंचालक कृषि, श्री एम. एम. भट्ट सहायक संचालक उद्यानिकी, श्री जीतेन्द्र बागरी शाखा प्रवंधक बैंक आॅफ इण्डिया पन्ना आदि उपस्थिति रहा।  कार्यक्रम में डाॅ. जे.पी. खरे प्रधान वैज्ञानिक आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र सागर एवं डाॅ. षिव रतन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ के मार्गदर्षन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम डाॅ. जे.पी. खरे द्वारा रबी मौसम के फसलों में बीमारी प्रबंधन पर विस्तृत तकनीकी चर...