Posts

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर बिजली योजना सौभाग्य का शुभारंभ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं-मंत्री सुश्री महदेले योजना का प्रचार-प्रसार कर शत प्रतिशत लोगों को लाभ दें-कलेक्टर

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/जिला मुख्यालय की सीमा से लगी ग्राम पंचायत जनकपुर के ग्राम पंचायत भवन परिसर में प्रदेश की पीएचई मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले द्वारा प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर बिजली योजना सौभाग्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। ग्राम पंचायत जनकपुर में आयोजित प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर बिजली योजना सौभाग्य का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री महदेले, कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, नगरपालिका पन्ना अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा के साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री सुश्री महदेले ने कार्यक्रम में उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। इन सभी योजनाओं का लाभ आप लोगों को उठाना चाहिए। जिन लोगों के कच्चे मकान थे उन्हें अब शासन की योजना से पक्के मकान बनाने का अवसर दिय...

गेंहू उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 15 फरवरी तक

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/शासन के निर्देशानुसार पन्ना जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी 26 मार्च से 26 मई 2018 तक की जाएगी। इस वर्ष गेंहू का प्रति क्विंटल मूल्य 1735 रूपये निर्धारित किया गया है। जिले में गेंहू खरीदी पूर्व वर्ष की भांति 41 खरीदी केन्द्रांे के माध्यम से की जाएगी। जिसके लिए नवीन किसानों के पंजीयन 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी तक किए जाने हैं। किसान भाई अपने क्षेत्र के खरीदी केन्द्र जाकर अपना पंजीयन कराएं। राजस्व विभाग के अधिकारियों से अनुरोध है कि कृषकों को अधिक से अधिक पंजीयन कार्य कराने के लिए प्रेरित करें। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने बताया कि पिछले वर्ष में पंजीकृत किसानों के बोए गए रकवे, भूमि अथवा बैंक खाता में कोई संशोधन हुआ है तो उसकी जानकारी वैध मोबाईल नम्बर के साथ खरीदी केन्द्र पर देना अनिवार्य है। नवीन किसान भाईयों के लिए पंजीयन फार्म खरीदी केन्द्र पर निःशुल्क उपलब्ध है। फार्म के साथ आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, समग्र परिवार आईडी, भूमि से संबंधित जानकारी, ऋण पुस्तिका की छायाप्रति संलग्न कर अपना पंजीयन करा सक...

मृतक के पिता को मिलेगी 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/नायब तहसीलदार बृत धरमपुर तहसील अजयगढ के प्रतिवेदन अनुसार 2 अगस्त 2017 को जयादेवी पिता बाबादीन गौतम निवासी ग्राम कीरतपुर तहसील अजयगढ की मृत्यु सर्प के काटने से हो गयी थी। नायब तहसीलदार बृत धरमपुर के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक के निकटतम वैध वारिस उसके पिता बाबादीन ग्राम कीरतपुर तहसील अजयगढ जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अजयगढ को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 71-351

समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद के लिए 41 केन्द्र निर्धारित

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने बताया है कि जिलेभर में समर्थन मूल्य पर 41 खरीदी केन्द्रों में गेंहू की खरीद की जाएगी। जिसमें प्राथमिक साख सहकारी पहाडीखेरा, बृजपुर, प्रा.स.स. जनकपुर लक्ष्मीपुर, प्रा.स.स. देवेन्द्रनगर, प्रा.स.स. राजापुर, प्रा.स.स. बिरवाही, प्रा.स.स. रैगढ, प्रा.स.स. अमानगंज प्रा.स.स. गुनौर, प्रा.स.स. सलेहा, प्रा.स.स. पवई, प्रा.स.स. करही, प्रा.स.स. सिमरिया, प्रा.स.स. रैयासांटा, प्रा.स.स. शाहनगर, प्रा.स.स. बोरी, प्रा.स.स. रैपुरा, प्रा.स.स. बघवारकला, प्रा.स.स. बगरोड, अजयगढ, धरमपुर तथा जवा. प्रा.स.स. देवेन्द्रनगर को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार विप.स. गुनौर, विप.स. अजयगढ, प्रा.स.स. बराछ, प्रा.स.स. ककरहटी, प्रा.स.स. कमताना, प्रा.स.स. द्वारी, प्रा.स.स. कृष्णगढ, प्रा.स.स. मोहन्द्रा, प्रा.कृषि सा.स.स. पगरा, प्रा.कृ.सा.स.स. फतेहपुर, प्रा.कृषि सा.स.स. झरकुवा, प्रा.कृषि सा.स.स. बन्हारी, प्रा.कृ.सा.स.स. पिष्टा, प्रा.कृषि सा.स.स. महेबा, प्रा.कृ.सा.स.स. बिसानी, प्रा.कृषि सा.स.स. सुनवानीकला, प्रा.कृ.सा.स.स. मुडवारी, नानाजी विप.स.स. पवई तथा प्रा.कृ...

विपत्तिग्रस्त महिलाओं को दिया जाएगा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी पन्ना ने बताया है कि महिला सशक्तिकरण द्वारा संचालित मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजनान्तर्गत विपत्तिग्रस्त महिलाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में कोई न हो, दुव्र्यवहार से बचाई गयी महिलाएं या बालिकाएं, एसिड विक्टिम, अग्नि विक्टिम, दहेज प्रताडित, सामाजिक कुप्रथा की शिकार, परित्याक्ता, तलाकशुदा, आश्रय गृह, बालिका गृह, अनुरक्षण गृह में निवासरत बालिकाए इसी तरह की अन्य विपत्तिग्रस्त बालिकाएं/महिलाएं प्रशिक्षण ले सकती हैं। योजना के तहत ऐसी विपत्तिग्रस्त पीडित कठिन परिस्थितियों में निवास कर रही महिलाओं के आर्थिक/सामाजिक उन्नयन हेतु स्थायी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण ऐसी संस्थाओं से दिया जाएगा जिन संस्थाओं द्वारा जारी डिग्री प्रमाण पत्र शासकीय/अशासकीय सेवाओं में मान्य हो। प्रशिक्षण पर होनें वाले पूर्ण व्यय जिसमें प्रशिक्षण शुल्क आवासीय व्यवस्था शामिल रहेगी। जो विभाग द्वारा वहन की जावेगी। ऐसी महिलाओं का चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्व...

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को 25 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि चैकी गुनौर निवासी श्री प्रहलाद त्रिपाठी को उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री त्रिपाठी के उपचार के लिए सिद्धांता रेडक्रास सुपर स्पसिलिटी हाॅस्पिटल रेडक्रास भवन लिंक रोड नं. 1 शिवाजी नगर भोपाल को जारी की गयी है। समाचार क्रमांक 74-354

सडक दुर्घटना मद से 29 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना ने बताया है कि कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने 29 जरूरतमंदों प्रत्येक को 7 हजार 500 रूपये के मान से 2 लाख 17 हजार 500 रूपये की सडक दुर्घटना मद से आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार देवेन्द्रनगर के प्रतिवेदन अनुसार 22 जनवरी 2018 को प्रातः 8.15 बजे सतना-पन्ना रोड पर बस क्र. एमपी-19-पी-0820 एवं ट्रक क्र. एमपी-16-एच-1886 का एक्सीडेन्ट हो गया था। एक्सीडेन्ट होने से बस में सवार 29 यात्रियों को गंभीर चोटे आने से प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्रनगर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को अग्रिम उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पन्ना व सतना रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि आशा खरे निवासी देवेन्द्रनगर, बमुरी निवासी सरोज एवं ज्योति, मडई निवासी दिनेश प्रजापति, सुहावल के किठानी प्रजापति, अमानगंज के नसीम, दुबहिया निवासी प्रभात कुमार, देवेन्द्रनगर के सफीक खान, इटवांमहगू निवासी रामनरेश बागरी एवं गुड्डी बाई को 7500-7500 रूपये की आर्थिक सहायता दी गयी है। इसी प्रकार देवेन्द्रनगर निवासी राघवे...

रबी 2017-18 हेतु ‘‘प्याज भावान्तर योजना’’ मंे कृषकों का पंजीयन

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/सहायक संचालक उद्यान पन्ना महेन्द्र मोहन भट्ट (9425032367) द्वारा बताया गया कि नवीन योजना रबी 2017-18 हेतु ‘‘प्याज भावान्तर योजना’’ के तहत जिन कृषकों के प्रक्षेत्रों/खेतों में प्याज भण्डार गृह उद्यानिकी विभाग के अनुदान से निर्मित है, उनका पंजीयन किया जा रहा है। इन निर्मित प्याज भण्डार गृहो में अन्य कृषकों की प्याज का भण्डारण किया जाना प्रस्तावित है, जिस हेतु संबंधित किसान, जिसका प्याज भण्डार गृह है, उन्हें भण्डारण की राषि का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि ऐसे कृषक जो रबी वर्ष 2017-18 प्याज भावान्तर योजना के तहत अपनी प्याज विक्रय करना चाहता है, वह मध्यप्रदेष शासन के ई-उपार्जन पोर्टल ूूूण्उचमनचंतरंदण्दपबण्पद पर अपनी नजदीकी कृषि साख सहकारी समिति में पंजीयन फार्म में निर्धारित प्रपत्र में जानकारी पोर्टल से प्राप्त कर आॅनलाइन पंजीयन करवा सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु विकास खण्ड पन्ना में श्री धर्मेन्द्र सिंह (9424367046) विकासखण्ड अजयगढ में बनवारी कुषवाहा (8269124632) विकास खण्ड गुनौर में रामस्वरूप वर्मा (9993083550) विकास खण्ड पवई विद्यासागर त्रिपाठी (9171573...

अप्रशिक्षित शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण सम्पर्क कार्यक्रम 10 फरवरी से

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए डीएलएड दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारियां बेवसाइट एवं पोर्टल पर उपलब्ध कराई गयी है। प्रशिक्षणार्थियों की संख्या के आधार पर केन्द्रों का चिन्हांकन एवं प्रत्येक अध्ययन केन्द्र में अधिकतम 100 प्रशिक्षणार्थियों का आवंटन जिला मुख्यालय द्वारा किया जा चुका है। अध्ययन केन्द्रों की दूरी अधिक होने के कारण राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि एक शाला के शिक्षकों को एक ही केन्द्र पर रखा जाए। इसके लिए शालावार एवं केन्द्रवार संशोधन प्रस्ताव तैयार कर प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे केन्द्रों का निर्धारण किया जा सके। इस कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से संबंधित अध्ययन केन्द्र में सम्पर्क कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान अध्ययन केन्द्रों में शिक्षकों का पुनः पंजीयन एवं सत्यापन सम्पर्क कक्षाओं का आयोजन असाइनमेंट जमा कराने तथा अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अध्ययन केन्द्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने...

उपभोक्ता संरक्षण विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Image
पन्ना 08 फरवरी 18/जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार द्वारा बताया गया कि उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच प्रदेश की शालाओं में पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं 10 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 3 प्रतियोगियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः 6 हजार, 4 हजार तथा 2 हजार रूपये के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। समाचार क्रमांक 78-358