विपत्तिग्रस्त महिलाओं को दिया जाएगा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण

पन्ना 08 फरवरी 18/जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी पन्ना ने बताया है कि महिला सशक्तिकरण द्वारा संचालित मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजनान्तर्गत विपत्तिग्रस्त महिलाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में कोई न हो, दुव्र्यवहार से बचाई गयी महिलाएं या बालिकाएं, एसिड विक्टिम, अग्नि विक्टिम, दहेज प्रताडित, सामाजिक कुप्रथा की शिकार, परित्याक्ता, तलाकशुदा, आश्रय गृह, बालिका गृह, अनुरक्षण गृह में निवासरत बालिकाए इसी तरह की अन्य विपत्तिग्रस्त बालिकाएं/महिलाएं प्रशिक्षण ले सकती हैं। योजना के तहत ऐसी विपत्तिग्रस्त पीडित कठिन परिस्थितियों में निवास कर रही महिलाओं के आर्थिक/सामाजिक उन्नयन हेतु स्थायी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि रोजगार प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण ऐसी संस्थाओं से दिया जाएगा जिन संस्थाओं द्वारा जारी डिग्री प्रमाण पत्र शासकीय/अशासकीय सेवाओं में मान्य हो। प्रशिक्षण पर होनें वाले पूर्ण व्यय जिसमें प्रशिक्षण शुल्क आवासीय व्यवस्था शामिल रहेगी। जो विभाग द्वारा वहन की जावेगी। ऐसी महिलाओं का चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जावेगा। ऐसी महिलाओं का चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। फार्मेसी, नर्सिंग, फीजियोथेरेपी, ब्यूटीशियन, कम्प्युटर प्रशिक्षण, डिप्लोमा शार्टहैण्ड, टाईपिंग, प्रयोगशाला सहायक, आफिस मैनेजमेंट, कुकिंग, होटल मैनेजमेंट, कुकिग, हाउसकींपिग एवं अन्य प्रशिक्षण जो कि शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित किये जायेंगे में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक महिलाएं या बालिकाएं आवेदन का प्रारूप जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय बडे पोस्ट आफिस के पास पन्ना से कार्यालयीय समय में प्राप्त कर सकती है।
समाचार क्रमांक 73-353

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने दी उपचार सहायता

छत्रसाल महाविद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित