स्वागतम लक्ष्मी योजना

पन्ना 19 सितंबर 18/कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास पन्ना द्वारा स्वागतम लक्ष्मी योजनांतर्गत बालिकाओं के जन्म को बढावा देने के उद्देश्य से नवजात बालिका का स्वागत एवं उनकी माताओं का सम्मान किया जाता है। श्रीमती ज्योति पाण्डेय जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पन्ना द्वारा जिला चिकित्सालय पन्ना में नवजात बालिकाओं की माताओं का स्वागत करते हुए उनको स्वागतम लक्ष्मी किट एवं मिठाई प्रदान की गई।

स्वागतम लक्ष्मी योजना किट में मौसमी फलदार पौधों के बीज, लाडली लक्ष्मी योजना का फार्म, महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु शासन द्वारा संचालित योजनाओं की पुस्तक, जन्म प्रमाण पत्र एवं एम.सी.पी. कार्ड प्रदान किया गया। स्वागतम लक्ष्मी योजना की जानकारी से नवजात बालिकाओं के परिवार में हर्ष उल्लास का माहौल रहा। स्वागतम लक्ष्मी योजना किट वितरण में महिला बाल विकास विभाग जिला पन्ना से श्रीमती ज्योति पाण्डेय जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, आशीष शर्मा, गौरव चंसौरिया, सौरभ खरे एवं विनोद मिश्रा तथा जिला चिकित्सालय पन्ना का स्टाफ उपस्थित रहा।
समाचार क्रमांक 247-2935

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार