आरसेटी में 6 दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण सम्पन्न

पन्ना 19 सितंबर 18/भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पन्ना में 14 से 19 सितंबर 2018 तक 06 दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम नगरपालिका परिषद पन्ना के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें पन्ना शहरी क्षेत्र के बीपीलए कार्डधारक एवं गरीबी स्तर से नीचे के 20 युवाओं एवं युवतियों को सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह का आयोजन दिनांक 19 सितंबर 2018 को आरसेटी भवन के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजली गुप्ता सुपरवाइजर महिला बाल विकास शहरी पन्ना, बृजेन्द्र सिंह यादव राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन प्रभारी नगरपालिका परिषद पन्ना अरूण चंदपुरिया सिटी मिशन मैनेजर शहरी आजीविका मिशन पन्ना, आर.के. गुप्ता एफएलसी लीड बैंक पन्ना उपस्थित रहे।

    आरसेटी निदेशक एच.आर. अहिरवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथिगणों के स्वागत के बाद श्री विनय सिंह राजपूत संकाय आरसेटी ने कार्यक्रम का संचालन किया। श्रीमती अंजली गुप्ता द्वारा महिलाओं के लिए शासकीय स्कीमों की जानकारी के साथ पोषण आहार पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को शासकीय योजनाओं के दौरान बैंक से लोन लेकर अपना व्यापार को बढाने की बात कही गयी और बैंक किश्त समय पर चुकान के लिए कहा गया साथ ही अपनी दुकान पर स्वच्छता की बात बताई गयी कि किस प्रकार से अपने घर व दुकान के आसपास साफ-सफाई रखना चाहिए उससे होने वाले फायदे भी बताए गए। इसके पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी गयी। कार्यक्रम के अन्त में विनय सिंह राजपूत द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
समाचार क्रमांक 253-2941

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित