नवीन पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत

पन्ना 09 अगस्त 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिला खनिज प्रतिष्ठान मंडल की बैठक दिनांक 20 सितंबर 2017 में लिए गए निर्णय अनुसार 14 लाख 10 हजार रूपये की नवीन पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

    उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ़ में नवीन पोस्टमार्टम भवन का निर्माण कार्य के लिए 14 लाख 10 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। क्रियान्वयन एजेन्सी लोक निर्माण विभाग पन्ना को बनाया गया है। यह राशि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद अन्तर्गत जिला स्तर पर उपलब्ध राशि से विकलनीय होगी।
समाचार क्रमांक 139-2390

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक