मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने अधिकारियों की लगी ड्यिूटी

पन्ना 09 अगस्त 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिले में संचालित समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों की ड्यिूटी लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि लगभग 6 माह नियमित निरीक्षण किए गए जिससे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में काफी सुधार भी आया किन्तु विगत कुल माह से देखा जा रहा है। कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण नही किया जा रहा है। जिस कारण मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में कुछ कमियां निर्मित हो रही हैं।

    उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन के औचक निरीक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भरत सिंह, जिला खनिज अधिकारी संतोष सिंह, जिला योजना अधिकारी राजेश कुमार साकेत, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृ.वि.के. जनकपुर बी.एस. किरार, उप संचालक कृषि ए.पी. सुमन, उप संचालक आत्मा कृषि एस.एल. धान्या, डीपीएमएनआरएलएम पन्ना डी.के. पाण्डेय, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री सरिता अग्रवाल एवं कार्यपालन यंत्री लोक.स्वा.यां.वि. पन्ना महेन्द्र सिंह की ड्यिूटी लगाई गयी है। इसी प्रकार कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग दिनेश कुमार ठाकुर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ए.बी. साहू, महाप्रबंधक प्र.ग्रा.स.यो. सी.एन. गुप्ता, कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल ओ.पी. सोनी, जिला संयोजक अ.जा.जन.जा.क.वि. साबित खान, उप संचालक पशु चिकित्सा डाॅ. बी.के. पटेल, परियोजना अधिकारी आदिवासी विकास पवई आर.के. सतनामी, प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम आर.एच. यादव, श्रम निरीक्षक पन्ना यू.सी. शर्मा, सहा.यंत्री सर्वशिक्षा अभियान अरविंद सिंह गौर, जिला परि.सम. जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना विष्णु त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री ग्रा.यां.से. पन्ना लाजरूस केरकट्टा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग पवई बी.एल. दादौरिया तथा प्रबंधक बीज निगम पन्ना विजय कुमार अहिरवार की ड्यिूटी लगाई गयी है।
समाचार क्रमांक 146-2397

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना आवेदन की अंतिम तिथि आज

पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक आयोजित कलेक्टर ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर

अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अपात्र पाए गए 543 अध्यापकों का संविलियन रोका गया, 24 तक दर्ज कराएं आपत्ति