मतदान केन्द्रवार जानकारी तैयार करने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
पन्ना 21 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों (पी.डब्ल्यू.डी.) को सुगम मतदान अन्तर्गत घर से घर तक सुविधाएं प्रदान के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश प्रदान करते हुए निर्धारित प्रपत्रों पर जानकारी तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रवार जानकारी तैयार करने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी हैं। जिसमें प्रभारी अधिकारी का दायित्व श्री सुरेन्द्र सिंह साईकोलाजिस्ट कार्यालय उप संचालक सामाजिक न्याय पन्ना को सौंपा गया है। जनपद पवई के लिए श्री सिद्धगोपाल समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी पवई, जनपद पन्ना के लिए श्री अंकित त्रिपाठी समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी पन्ना, जनपद अजयगढ के लिए श्री प्रशांत चैरसिया समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी अजयगढ़, जनपद गुनौर के लिए श्री मोहन कुशवाहा समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी गुनौर तथा जनपद शाहनगर के लिए सुश्री ज्योति गर्ग समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी शाहनगर को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समस्त शासकीय सेवक दिनांक 22 अगस्त 2018 तक जानकारी तैयार कर अपरांह 4 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
समाचार क्रमांक 272-2523

Comments
Post a Comment