मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना में आवेदन की अंतिम तिथि आज

पन्ना 30 अगस्त 2018/ मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना में किसानों को लाभान्वित करने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि को 31 अगस्त तक बढाया गया है।

    प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के डिफाल्टर कृषक सदस्यों के बकाया कालातीत ऋणों के निपटारे के लिये लागू की गई मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना की अवधि 31 अगस्त 2018 को समाप्त हो रही है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने जिले के किसान भाईयों से अंतिम तिथि का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए योजना का पूर्ण लाभ उठाने की अपील की है।
समाचार क्रमांक 409-2660

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक