रैपुरा तहसील में दिया गया मतदाता संतुष्टि पर्ची मषीन का प्रषिक्षण

पन्ना 30 अगस्त 18/सहायक संचालक उद्यान श्री महेन्द्र मोहन भट्ट एवं मास्टर ट्रेनर प्रमोद शुक्ला द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिये 30 अगस्त 2018 को रैपुरा तहसील में स्कूल परिसर, तहसील परिसर एवं अस्पताल परिसर में बहुतायत संख्या में युवक, युवतियों सहित सभी मतदाताओं को चुनाव हेतु वीवीपेट (वोटर वेरीफाई पेपर अॅाडिट ट्रायल) मषीन का प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया गया। साथ ही बेलिट यूनिट एवं कन्ट्रोल यूनिट की जानकारी भी दी गई। जिसमें बताया गया कि वीवीपेट को कन्ट्रोल यूनिट से साथ ही वेलिट यूनिट को वीवीपेट से कनेक्ट किया जाता है।

    सहायक संचालक उद्यान श्री भट्ट ने बताया कि सी (क्लोज) आर (रीजेल्ट) एवं सी (क्लीयर) को एक साथ दबाकर मषीन की पूर्व कमांड को रिसेट किया जाता है तथा वोटिंग के लिये मषीन जब तैयार हो जाती है तो कमांड बटन दबाने के बाद वोटर अपना मनचाहा मतदान कर सकते है। साथ ही वोटर जब अपना वोट करता है तो वो अपना वोट वीवीपेट मषीन मंे 7 सैकेन्ड तक देख सकता है। साथ ही वोटर द्वारा की गई वोटिंग की पर्ची भी निकलती है जो वीवीपेट मषीन के अंदर कट कर गिर जाती है।
समाचार क्रमांक 411-2662

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक