पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त

पन्ना 13 जुलाई 18/राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा दिनांक 9 जुलाई 2018 को पंचायतों के उप निर्वाचन जुलाई-अगस्त 2018 हेतु जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पन्ना जिले में निर्वाचन सम्पादित कराने हेतु रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए हैं। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि जनपद पवई मेें पंच पद हेतु वार्ड क्रमांक 16 ग्राम पंचायत गढ़ीकरहिया के लिए तहसीलदार पवई को रिटर्निंग आफिसर तथा नायब तहसीलदार पवई को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद गुनौर में पंच पद हेतु वार्ड क्रमांक 17 ग्राम पंचायत सथनिया के लिए तहसीलदार गुनौर को रिटर्निंग आफिसर तथा नायब तहसीलदार गुनौर को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद अजयगढ़ में पंच पद हेतु वार्ड क्रमांक 18 ग्राम पंचायत धरमपुर के लिए तहसीलदार अजयगढ़ को रिटर्निंग आफिसर तथा नायब तहसीलदार अजयगढ़ को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने संबंधित रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिए हैं कि म0प्र0 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसारित नियमों, निर्देशों के अन्तर्गत निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया सम्पादित करेंगे।
समाचार क्रमांक 169-2103

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार