निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक आज

पन्ना 13 जुलाई 18/विधान सभा क्षेत्र गुनौर में वर्ष 2014-15 से 2017-18 तक विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यो के पूर्ण/अपूर्ण कार्यो की समीक्षा बैठक विधायक श्री महेन्द्र सिंह बागरी द्वारा  13 जुलाई को दोपहर एक बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाना थी जिसको अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब इस बैठक का आयोजन 14 जुलाई को प्रातः 11.15 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जाएगा।

जिला योजना अधिकारी पन्ना ने सभी संबंधितों से वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2017-18 तक विधान सभा क्षेत्र गुनौर विधायक निधि से स्वीकृत किए गए पूर्ण/अपूर्ण निर्माण कार्यो की अद्यतन समस्त जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 161-2095

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा