शिक्षा का स्तर बढाने हेतु प्रतिभा किरण योजना


शिक्षा का स्तर बढाने हेतु प्रतिभा किरण योजना

 पन्ना 21 जुलाई 18/गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली शहर की मेधावी छात्राओं का शिक्षा का स्तर बढ़ाने हेतु प्रतिभा किरण योजना प्रोत्साहन आर्थिक सहायता प्रदान करती है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की ऐसी छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा जिन्होंने शहर की पाठशाला से 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हो। छात्रा ने जिस सत्र में कक्षा 12वी की परीक्षा उत्तीर्ण की हो उसी सत्र में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेना जरूरी है। इस योजना में चयनित छात्रा को परंपरागत उपाधि पाठयक्रम हेतु 500 रूपये प्रतिमाह 10 माह तक तथा तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा पाठयक्रम हेतु 750 रूपये प्रतिमाह 10 माह तक दिये जायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा