अब घर-घर बनेगा टमाटर साॅस गायत्री शक्ति पीठ में टमाटर साॅस, जैम बनाने दिया गया निःषुल्क प्रषिक्षण

पन्ना 28 जुलाई 18/आज पन्ना जिले के गायत्री शक्तिपीठ में 28 जुलाई 2018 को प्रषिक्षण के अंतिम दिवस में तेजस्वनी एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा फल एवं सब्जी परिरक्षण कार्यषाला इन्दौर से आये हुये प्रषिक्षक श्री ललित भटनागर एवं मिलनपाल द्वारा दिया गया। मिक्स फ्रूट जैम एवं टमाटर साॅस बनाने के संबंध में लगभग 25-30 महिलाओ को व्यवहारिक एवं सैद्वांतिक प्रषिक्षण की जानकारी दी गई। प्रषिक्षकों द्वारा यह भी बताया गया कि मिक्स फ्रूट जैम एवं टमाटर साॅस स्वास्थ के लिये बहुत लाभ दायक होता है। आज मिक्स फ्रूट जैम बनाने में सेव, अनन्नास, केला, आम, पपीता का उपयोग किया गया। प्रषिक्षण के दौरान विगत दिवस जिला कार्यक्रम प्रबंधक तेजस्वनी पन्ना संजीव सिंह द्वारा बताया गया कि पन्ना की महिलाओं द्वारा बनाया गया, टमाटर साॅस पैकिंग कर भोपाल के डी.बी. माॅल में भेजा गया। सहायक संचालक उद्यान श्री महेन्द्र मोहन भट्ट द्वारा बताया गया कि आज दिये गये प्रषिक्षण में मिक्स फ्रूट जैम सेहत के लिये बहुत ही फायदेमंद है। प्रषिक्षण में महिलाओं ने उत्साहवर्धक प्रषिक्षण प्राप्त किया।
समाचार क्रमांक 379-2313

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित