नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक एक अगस्त को

पन्ना 28 जुलाई 18/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 08 सितंबर 2018 को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया है कि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों के निराकरण, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सहयोग हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में 01 अगस्त 2018 को दोपहर 2 बजे से न्यायालय परिसर एडीआर सेंटर पन्ना में बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
समाचार क्रमांक 373-2307

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित