एफएलसी हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल 30 जुलाई तक करें प्रतिनिधि नियुक्त

पन्ना 28 जुलाई 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड बेंगलुरू द्वारा निर्मित नवीन एम-3 माडल की ईव्हीएम पन्ना जिले को प्रदाय की गयी हैं, जिनका भण्डारण पूर्व से निर्धारित शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में किया गया है। आयोग के निर्देशों के अनुसार कम्पनी के इंजीनियरों द्वारा प्रथम स्तरीय जांच (एफ.एल.सी.) दिनांक 02 अगस्त 2018 से शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में की जाएगी। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि 30 जुलाई 2018 तक प्रतिनिधि का नाम, पिता का नाम, पता, मोबाईल नम्बर एवं दो फोटोग्राफ अधिकृत संबंधी पत्र के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करते हुए दिनांक 01 अगस्त 2018 को प्रवेश पत्र प्राप्त कर लेवें।
समाचार क्रमांक 374-2308

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने 125 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

नेशनल लोक अदालत 08 सितंबर को