जिले में अब तक 8.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पन्ना 13 जून 18/अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसमंे जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 01 जून से अब तक 8.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

    उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 7.2 मि.मी., गुनौर में 11.0 मि.मी., पवई में 5.0 मि.मी., शाहनगर में 18.6 मि.मी. तथा अजयगढ में 0.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र शाहनगर में तथा न्यूनतम वर्षा अजयगढ में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 8.5 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 7.0 मि.मी., गुनौर में 6.3 मि.मी., पवई में 11.0 मि.मी. तथा शाहनगर में 18.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 13 जून को जिले की औसत वर्षा 2.6 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र शाहनगर में 13.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है।
समाचार क्रमांक 173-1731

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा