अधिमान्य पत्रकारों को टोल नाकों पर छूट

पन्ना 10 मई 18/मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 25 जनवरी 2014 को जारी आदेश एवं 31 जनवरी 2014 को राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के वाहनों को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अन्तर्गत निर्मित सड़कों को पार करते समय पथकर भुगतान (टोल टैक्स) से छूट रहेगी। लेकिन कई टोल नाकों द्वारा शासन के नियमानुसार अधिमान्य पत्रकारों को छूट नही दी जा रही है। इस संबंध में आयुक्त जनसम्पर्क श्री पी. नरहरि द्वारा जिले में पडने वाले पथकर नाकों (टोल नाकों) और लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक 99-1298

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार