मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 10 मई 18/तहसीलदार सिमरिया के प्रतिवेदन अनुसार 13 अप्रैल 2018 को चाहना पिता संतोष उर्फ बेडी उम्र 09 वर्ष निवासी नांदन जो रिश्तेदारी में ग्राम बनौली गयी थी, की बनौली स्थित तलैया में पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई ने कलेक्टर न्यायालय में मृतिका चाहना के निकटतम वैध वारिस पिता संतोष उर्फ बेडी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।

    तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक चाहना के निकटतम वैध वारिस उसके पिता संतोष उर्फ बेडी निवासी ग्राम नांदन तहसील रैपुरा जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार सिमरिया/पवई को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 88-1287

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार