श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा 20 मई को

पन्ना 10 मई 18/श्रमिकों के बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश शासन द्वारा श्रमोदय आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गयी है। इन विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 18-19 में प्रवेश के लिए पन्ना जिले में प्रवेश परीक्षा 20 मई 2018 को प्रातः 9 से 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। जिसका प्रवेश पत्र पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रमपदाधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थी वेबसाईट ूूूण्उचेवेण्दपबण्पद एवं ूूूण्ेीतंउवकंलअपकलंसंलण्उचण्हवअण्पद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

      उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा भोपाल, ग्वालियर, इंदौर व जबलपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। इन विद्यालयों में कक्षा-6, 7, 8, 9 एवं 11वीं में शिक्षण सत्र 2018-19 के लिये प्रवेश दिया जायेगा। शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को इन आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है।
समाचार क्रमांक 98-1297

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार