लापरवाह सभी एएनएम को नोटिस जारी कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में पायी गई थी कमी

पन्ना 18 अप्रैल 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा 17 अप्रैल की प्रातः जिला चिकित्सालय पन्ना का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान प्रसव हेतु भर्ती महिलाओं से चर्चा करने तथा एमसीपी कार्ड का निरीक्षण करने पर स्वास्थ्य सेवाओं में कमी पाई गई। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर द्वारा संबंधित सभी एएनएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एल के तिवारी को दिए गए थे। इस पर कार्यवाही करते हुए डाॅ तिवारी द्वारा संबंधित सभी 6 एएनएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
   
     इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रसूता श्रीमति लक्ष्मी आदिवासी निवासी ग्राम भापतपुर एवं श्रीमति शिल्पा पटेल निवासी ग्राम बगहा में खून की कमी पाए जाने पर एएनएम श्रीमति राजकुमारी साहू उप स्वास्थ्य केन्द्र भापतपुर अजयगढ़  को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसी तरह प्रसूता श्रीमति सोनम राजोरिया निवासी अजयगढ़ में खून की कमी पाए जाने पर एएनएम श्रीमति जयन्ती दास, श्रीमति देवी बाई राजपूत एवं श्रीमति राजकुमारी नामदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ़ को नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि प्रसूता श्रीमति चंदारानी निवासी ग्राम दहलान चैकी एवं श्रीमति दुर्गस आदिवासी ग्राम खजरी के प्रकरण में एएनएम श्रीमति चंदा प्रजापति उप स्वास्थ्य केन्द्र दहलान चैकी देवेन्द्रनगर को तथा प्रसूता श्रीमति संतो बाई निवासी बिहरासर गुन्नौर के प्रकरण में एएनएम श्रीमति गुलाबा बाई अग्रवाल उप स्वास्थ्य केन्द्र महेबा अमानगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैंै।

समाचार क्रमांक 163-1081

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार