मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता
पन्ना 02 अप्रैल 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि श्री महेश पाठक निवासी भिटारी कठवरिया तहसील गुनौर को उपचार के लिए 25 हजार रूपये सहायता दी गयी है। यह राशि श्री पाठक के उपचार के लिए उनके बैंक खाते में जारी की गयी है।
समाचार क्रमांक 07-925
Comments
Post a Comment