जिले से पांच बेरोजगार युवक/युवतियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

पन्ना 02 अप्रैल 18/मध्यप्रदेश शासन द्वारा पन्ना जिले से 5 अनुसूचित जाति वर्ग के बरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण (आवासीय) सीपेट संस्था भोपाल के माध्यम से दिया जाना है। कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति पन्ना ने बताया है कि मशीन आॅपरेटर असिसटेन्ट- प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मशीन आॅपरेटर असिसटेन्ट- इंजेक्शन मोल्डिंग एवं मशीन आॅपरेटर असिसटेन्ट-प्लास्टिक एक्सटूजन का प्रशिक्षण 3 माह के लिए दिया जाना है। 

उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षणार्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो। राज्य शासन द्वारा घोषित अनुसूचित जाति वर्ग का हो। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण हो। प्रशिक्षणार्थी की आयु सीमा आवेदन दिनांक को 18 से 35 वर्ष के मध्य हो। आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय सीमा ग्रामीण क्षेत्र में 98000 एवं शहरी क्षेत्र में एक लाख 20 हजार हो। आवेदक के पास आधार कार्ड हो। पात्रताधारी युवक/युवतियां 12 अप्रैल 2018 तक कार्यालयीन समय पर जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित पन्ना में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
समाचार क्रमांक 11-929

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार