पन्ना में टीकमगढ़ वैज्ञानिकों ने किया फसल प्रदर्षन का अवलोकन

पन्ना 01 मार्च 18/कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ के कृषि वैज्ञानिक दल डाॅ. बी.एल. शर्मा, अधिष्ठाता, डाॅ. पी.के. त्यागी वैज्ञानिक, डाॅ. आर. एस. सिसौदिया, डाॅ. एस. पी. सिंह, को गत दिवस कृषि विज्ञान  केन्द्र पन्ना के कृषि विस्तार गतिविधियों के अंतर्गत अग्रिम पंक्ति प्रदर्षन गेहूँ, जौ सरसों, चना एवं मसूर आदि प्रदर्षनों का डाॅ. बी.एस. किरार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डाॅ. आर. के. जायसवाल, वैज्ञानिक एवं एन.के. पंदे्र उद्यानिकी विषेषज्ञ द्वारा अवलोकन कराया गया। 

  अधिष्ठाता डाॅ. शर्मा ने वैज्ञानिकों के साथ गेहूँ प्रदर्षन (आर.बी.डब्ल्यू.-4106) जनकपुर एवं जौ प्रदर्षन (किस्म-बी.एच.-959) राजापुर मे अवलोकन एवं कृषकों से चर्चा की गयी। वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को उन्नत किस्म की विषेषताए बतायी गयी और उन्नत बीज को आने वाले रबी मौसम में अधिक से अधिक किसानों तक फैलाने की सलाह दी गयी। साथ ही गहाई उपरांत ठीक से सुखाकर भण्डारण करें। इसके बाद टीकमगढ़ वैज्ञानिक दल ने प्रजनक बीजोत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया और सिंचाई सुविधा के अभाव मे फसल प्रभावित का निरीक्षण किया। उसके बाद केन्द्र पर क्राॅप केफेटेरिया एवं प्रदर्षन इकाईयों अजोला उत्पादन, मषरूम उत्पादन, नेट हाऊस आदि का भ्रमण किया और वैज्ञानिकों को तकनीकी बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। डाॅ. किरार ने अधिष्ठाता को केन्द्र द्वारा संचालित कृषि विस्तार गतिविधियों से अवगत कराया। 
समाचार क्रमांक 06-593

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा