आंगनवाडी केन्द्रों में वर्ष 2018 के अवकाश घोषित: ग्रीष्मकाल में प्रातः 8 बजे से खुलेंगे आंगनवाडी केन्द्र

पन्ना 01 मार्च 18/शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों में वर्ष 2018 के लिए अवकाश घोषित किए गए हैं। यह अवकाश 2 मार्च होली एवं 3 मार्च भाईदोज के लिए घोषित किया गया है। इसी तरह 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती, 15 मई बट अमावस्या, 22 अगस्त ईदुज्जुहा, 3 सितंबर जन्माष्टमी, 19 अक्टूबर विजय दशमी, 24 अक्टूबर शरद पूर्णिमा, 27 अक्टूबर करवाचैथ, 7 नवंबर दिपावली एवं 21 नवंबर ईद मिलादुन्नवी के लिए यह अवकाश घोषित किए गए हैं। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा ने बताया कि इन अवकाशों के अतिरिक्त वर्ष के सभी 52 रविवारों को आंगनवाडी केन्द्रों का अवकाश रहेगा। आंगनवाडी केन्द्र का संचालन प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। जिसमें 9 बजे से 01 बजे तक का समय बच्चों की गतिविधियों के लिए रहेगा। जबकि शेष समय पर आंगनवाडी कार्यकर्ताएं केन्द्र पर रहकर अन्य गतिविधियां सम्पन्न करेंगी। माह मार्च 2018 से ग्रीष्मकाल में आंगनवाडी केन्द्र प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होंगे।
समाचार क्रमांक 14-601

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार