उपभोक्ता हित की जानकारी दुकान की दीवार पर लेखन के निर्देश

पन्ना 01 मार्च 18/पन्ना जिले में 418 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं। शासन द्वारा प्रत्येक उचित मूल्य दुकान की दीवार पर उपभोक्ता संरक्षण के लिए उपभोक्ता हित की जानकारी दुकान की दीवार पर लेखन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह लेखन 2ग3 फीट आकार में सफेद पृष्ठभूमि पर काले अक्षरों से किया जाना है। जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को इस संबंध में अविलम्ब कार्यवाही करने एवं सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को तीन दिन के अन्दर जांच कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 
समाचार क्रमांक 10-597

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा