शील्ड क्लीनिक की वैधानिक कार्यवाही विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश

पन्ना 15 मार्च 18/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी ने बताया है कि कलेक्टर महोदय द्वारा फर्जी चिकित्सकों/झोलाछाप डाक्टरों एवं जिले में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे चिकित्सकों के विरूद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पुलिस एवं बीएमओ की टीम गठित कर 31 दिसंबर 2017 तक वैधानिक कार्यवाही करने का उत्तरदायित्व सौंपा गया था।

    उन्होंने बताया कि गठित टीम द्वारा ब्लाॅक देवेन्द्रनगर में छापा मारकर 2 क्लीनिक, अमानगंज में 3 क्लीनिक, पवई में 2 क्लीनिक, शाहनगर में 6 क्लीनिक तथा अजयगढ में 9 क्लीनिकों पर छापा मारकर क्लीनिक शील्ड की गयी। समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी अजयगढ़, देवेन्द्रनगर, अमानगंज, पवई तथा शाहनगर द्वारा कार्यवाही के दौरान बंद कराई गयी संस्था की वैधानिक कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत नही किया गया है। जबकि पत्रों के माध्यम से जानकारी चाही गयी परन्तु आपके द्वारा जानकारी प्रस्तुत नही की गयी।

    उन्होंने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर एफआईआर की प्रति एवं निर्धारित प्रपत्र में जानकारी अविलम्ब प्रस्तुत करें। ताकि जानकारी कलेक्टर महोदय एवं राज्य स्तर पर भेजी जा सके। बिलम्व के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगेे। 
समाचार क्रमांक 132-718

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा