तहसीलदार पन्ना ने 6 कुपोषित बच्चों को गोद लिया

पन्ना 16 मार्च 18/गत दिवस समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा जिले से कुपोषण मिटाने की दिशा में नवाचार की शुरूआत की गयी है। उन्होंने स्वयं के साथ-साथ सभी अधिकारियों से कम से कम दो अति कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उन्हें कुपोषण मुक्त करने की अपील की है। इस कडी में तहसीलदार पन्ना श्रीमति बवीता राठौर द्वारा 16 मार्च को  6 बच्चे गोद लिए गए हैं। उन्होंने एकीकृत बाल बिकास परियोजना पन्ना शहरी के अन्तर्गत बार्ड क्रमांक 12 एवं 50 के 6 बच्चों को गोद लिया है। इन बच्चों के नाम मानसी रैकवार, संतोष रैकवार, प्रषान्त विष्वकर्मा, किषन कोरी, उर्वसी एवं पार्थ साहू है। बच्चों की माताओं को खान-पान पर ध्यान रखने, स्वच्छता का ध्यान रखने एवं मुनगा की फूल पत्ती को अनिवार्य रूप से भोजन में उपयोग करने की सलाह दी गयी है। श्रीमती राठौर द्वारा कुपोषित बच्चों को दवाइयाॅ एवं कपड़े भी उपहार में दिए गए। इस दौरान श्रीमति रेखाबाला सक्सेना, श्रीमती किरण खरे, श्री नीलेष शुक्ला, श्री बृजेष द्विवेदी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।
समाचार क्रमांक 143-729

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार