विद्युत उपभोक्ता शिकायत शिविर आज विद्युत समस्याओं का एक दिन में कराए निराकरण

पन्ना 16 मार्च 18/कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल पन्ना द्वारा जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 17 मार्च को पन्ना (शहर) वितरण केन्द्र धरमसागर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जबलपुर के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। शिविर दोपहर  1.30 बजे से अपरांह 3 बजे तक लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से बिजली बिल, मीटर, लाईन एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। विद्युत की बचत ही विद्युत का उत्पादन है।
समाचार क्रमांक 155-741

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा