शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण योजना खरीफ 2017 में वितरित ऋण जमा करने की तिथि बढी

पन्ना 27 मार्च 18/सहकारी बैंकों से सम्बद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) द्वारा खरीफ 2017 में वितरित  अल्प अवधि फसल ऋण जमा किए जाने की तिथि में वृद्धि की गयी है। खरीफ 2017 में वितरित ऋण जमा करने की तिथि पूर्व में 28 मार्च निर्धारित की गयी थी। शासन द्वारा इसे बढाते हुए 27 अप्रैल 2018 कर दिया गया है। किसान भाई 27 अप्रैल तक सहकारी बैंकों के माध्यमों से शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर प्राप्त अल्पावधि फसल ऋण जमा कर सकते हैं। शासन द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण दिए जाने की यह योजना वर्ष 2017-18 में भी निरंतर रखे जाने के निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं।
समाचार क्रमांक 299-885

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार