समाधान एक दिवस तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था 5 फरवरी से प्रारंभ

पन्ना 03 फरवरी 18/मध्यप्रदेश शासन लोक सेवा प्रबंधन विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिले में संचालित लोक सेवा केन्द्रों से समाधान एक दिवस तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। जिला प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र पन्ना ने बताया है कि प्रथम चरण में पायलेट आधार पर जिला मुख्यालय के लोक सेवा केन्द्र इन्द्रपुरी काॅलोनी पन्ना से समाधान एक दिवस तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था का 5 फरवरी 2018 से प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें कलेक्टर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी लोक सेवा केन्द्र पन्ना में उपस्थित होकर लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 की 14 विभागों की 45 सेवाओं का एक दिन में ही निराकरण करेंगे।
समाचार क्रमांक 33-313

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक