नेशनल लोक अदालत संबंधी प्रेस कान्फ्रेंस के समय मंे परिवर्तन नेशनल लोक अदालत संबंधी प्रेस कान्फ्रेंस 5 फरवरी
पन्ना 03 जनवरी 18/न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश सिंह राणा ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 10 फरवरी 2018 को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि नेशनल लोक अदालत हेतु 5 फरवरी 2018 को जिला न्यायालय परिसर एडीआर सेंटर पन्ना में आयोजित होने वाली प्रेस कान्फ्रेसिंग के समय पर अपरिहार्य कारण से आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेस कान्फ्रेसिंग का आयोजन दोपहर 2 बजे के स्थान पर अब शाम 5 बजे से जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेसिंग में समस्त पत्रकार/इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से 5 फरवरी को शाम 5 बजे उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
समाचार क्रमांक 28-308

Comments
Post a Comment