गेंहू उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 15 फरवरी तक
पन्ना 03 फरवरी 18/शासन के निर्देशानुसार पन्ना जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी 26 मार्च से 26 मई 2018 तक की जाएगी। इस वर्ष गेंहू का प्रति क्विंटल मूल्य 1735 रूपये निर्धारित किया गया है। जिले में गेंहू खरीदी पूर्व वर्ष की भांति 41 खरीदी केन्द्रांे के माध्यम से की जाएगी। जिसके लिए नवीन किसानों के पंजीयन 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी तक किए जाने हैं। किसान भाई अपने क्षेत्र के खरीदी केन्द्र जाकर अपना पंजीयन कराएं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने बताया कि पिछले वर्ष में पंजीकृत किसानों के बोए गए रकवे, भूमि अथवा बैंक खाता में कोई संशोधन हुआ है तो उसकी जानकारी वैध मोबाईल नम्बर के साथ खरीदी केन्द्र पर देना अनिवार्य है। नवीन किसान भाईयों के लिए पंजीयन फार्म खरीदी केन्द्र पर निःशुल्क उपलब्ध है। फार्म के साथ आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, समग्र परिवार आईडी, भूमि से संबंधित जानकारी, ऋण पुस्तिका की छायाप्रति संलग्न कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने किसान भाईयों से निर्धारित समयावधि 15 फरवरी 2018 तक गेंहू खरीदी केन्द्रों पर जाकर अपना पंजीयन कराने का अनुरोध किया है।
समाचार क्रमांक 29-309

Comments
Post a Comment