जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति गठित

पन्ना 18 जनवरी 18/शासन के निर्देशानुसार रबी उपार्जन 2018-19 के लिए भी किसानों को भावांतर भुगतान योजना का लाभ दिया जाना है। योजना के अन्तर्गत पंजीकृत किसानों द्वारा अधिसूचित कृषि उपज, मंडी समिति के प्रांगण में विक्रय किए जाने पर शासन द्वारा विहित प्रक्रिया अपनाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा घोषित मंडियों की माॅडल विक्रय दर के अन्तर की राशि किसान के बैंक खाते में जमा की जाएगी। योजना के विधिवत क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर इसके अध्यक्ष होंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक सहकारी समितियां, जिला सूचना अधिकारी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी, वेयर हाउसिंग एण्ड लाॅजिस्टिक कार्पो. एवं जिला प्रबंधन नागरिक आपूर्ति निगम समिति के सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति खरीदी संबंधी समस्त विवादों का अंतिम निराकरण करेगी। साथ ही उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी भी करेगी। जिले में रबी उपार्जन संबंधी सभी विषयों के लिए श्री भूपेन्द्र सिंह परिहार जिला आपूर्ति अधिकारी को सिंगल प्वाइंट आॅफ कान्टेक्ट (एसपीओसी) नियुक्त किया गया है। वह गेंहू खरीदी से संबंधित राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे सम्पर्क करेंगे।
समाचार क्रमांक 156-156

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार