पन्ना 18 जनवरी 18/ग्राम जमुनहाई सकरिया तहसील देवेन्द्रनगर निवासी श्री
लोकेन्द्र यादव की पुत्री महक यादव को मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के
अन्तर्गत उपचार के लिए 6 लाख 30 हजार रूपये की सहायता मिली है। इस संबंध
में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के.
तिवारी ने बताया कि संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर द्वारा स्वीकृति
प्राप्त होने पर जिला स्तर पर गठित आर.बी.एस.के. अनुमोदन समिति द्वारा
योजनान्र्तगत जन्मजात श्रवण वाधता पीडित महक यादव को उपचार के लिए यह
सहायता दी गयी है। इनका उपचार रासेन्द्र मेमोरियल नाहर ईएनटी अस्पताल सतना
में किया जाएगा। उपचार के लिए स्वीकृत हुई कुल राशि की प्रथम किश्त 5 लाख
20 हजार रूपये राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के आरओपी के हेड थ्डत्
ब्वकम ।ण्5ण्2 ;त्ममिततंस ैनचचवतजद्ध से विकलनीय होगी। जबकि द्वितीय किश्त
एक लाख 28 हजार रूपये राज्य बीमारी मद से फालोअप पश्चात संबंधित चिकित्सा
संस्था को एवं परिवहन हेतु 2 हजार रूपये हितग्राही को राज्य बीमारी सहायता
निधि से प्रदाय किए जाएंगे।
समाचार क्रमांक 153-153
Comments
Post a Comment