मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 18 जनवरी 18/तहसीलदार रैपुरा के प्रतिवेदन अनुसार लीला प्रसाद पिता भगवान सहाय लोधी निवासी ग्राम रैपुरा अपने खेत में फसल की रक्षा हेतु बने मकान में सो रहा था। रात्रि में लगभग 1.15 बजे सर्प ने कान के पास काट लिया। लीला प्रसाद को ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रैपुरा से कटनी ले जाया गया। कटनी में सुबह प्रातः 7.30 बजे लीला प्रसाद की मृत्यु हो गयी।

    तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने लीलाधर लोधी की मृत्यु सर्प के काटने से होने के कारण मृतक के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी श्रीमती शांति बाई निवासी रैपुरा तहसील रैपुरा जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार रैपुरा को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 151-151

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार