Posts

पशुओं को संक्रमण की बीमारियों से बचाने शत प्रतिशत टीकाकरण करें-कलेक्टर

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं पन्ना को निर्देश दिए हैं कि वर्षाजनित एवं संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले के शत प्रतिशत पालतू पशुओं का टीकाकरण कराएं। इस मौसम में फैलने वाली खुरपका, मुंहपाका बीमारियों के बचाव की कार्यवाही में तेज गति लाएं। लोगांे को इस बात की जानकारी दें कि पशुओं को इन बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है। जिससे बगैर किसी झिझक के पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण कराएं।  उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित औषधालयों में पर्याप्त मात्रा में रोग प्रतिरोधक टीके एवं इन रोगों की दवा उपलब्ध कराएं। जिन क्षेत्रों के पशुओं में इस बीमारी की लक्षण दिखाई दे रहे हैं उन क्षेत्रों में अभियान चलाकर टीकाकरण करने के साथ-साथ रोकथाम के अन्य उपाय करें। इन पशुओं में इस तरह की बीमारी देखने को मिलती है तो उसका तत्काल उपचार करें जिससे बीमारी को पूरी तरह रोका जा सके।  समाचार क्रमांक 327-3015

वही मतदान दल सफलतापूर्वक मतदान कराता है जो सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करता है-कलेक्टर मतदान प्रक्रिया की बरीकियों को प्रशिक्षण में ध्यान से सीखें-कलेक्टर

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/जिले के निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्रों में मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। प्रशिक्षण के लिए तैयार किए गए मास्टर ट्रेनर निर्धारित केन्द्रों में मतदान दलों को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दे रहे हैं। हर प्रशिक्षण केन्द्र में ईव्हीएम मशीन, वीवीपैट के साथ रखी गयी है। जिसके माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही मतदान सम्पन्न कराने के लिए लगने वाली प्रत्येक सामग्री को प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र में रखा गया है। इसी सामग्री के माध्यम से मतदान दलों को प्रशिक्षण देकर मतदान की बरीकियों को समझाया जा रहा है। विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने स्वयं पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वही मतदान दल सफलतापूर्वक मतदान कराता है जो अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करता है और मतदान कराने की बरीकियों को समझ लेता है।  जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 26 मतदान दल प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित है। इन सभी केन्द्रों में दो पारियों में दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक केन्द्र में 2-2 मास्टर ट्रेनर प्र...

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आज

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 27 सितंबर 2018 को अपरांह 4 बजे से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 पर चर्चा की जाएगी। इसी दिन मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।  समाचार क्रमांक 329-3017

समाधान आॅनलाईन संबंधी जानकारी शीघ्र भेजें

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने समाधान आॅनलाईन से संबंधित सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय गतिविधियों योजनाओं की प्रगति की जानकारी 29 सितंबर 2018 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। इस संबंध में होने वाली बैठक में जानकारी के साथ कलेक्टर वीडियो कान्फ्रेसिंग हाॅल में जानकारी के साथ उपलब्ध रहें। समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सीधे जिले की गतिविधियां एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाती है।  समाचार क्रमांक 330-3018

गांधी जयंती पर शुष्क दिवस घोषित

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनोज खत्री ने 2 अक्टूबर 2018 महात्मा गांधी जयंती को शुष्क दिवस घोषित कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेशानुसार जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने तथा मद्य भण्डारगृह पन्ना/अमानगंज से किसी प्रकार का मदिरा का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।  समाचार क्रमांक 331-3019

मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा जिले के समस्त रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिए हैं कि फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 के अंतिम प्रकाशन की कार्यवाही 27 सितंबर 2018 को प्रत्येक मतदान केन्द्र में कराई जाए। प्रकाशन के बाद जानकारी 11 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजें। जिससे प्रकाशन संबंधी जानकारी समय पर आयोग को भेजी जा सके।  समाचार क्रमांक 332-3020

हाथी जन्मोत्सव कार्यक्रम 02 अक्टूबर 2018

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व ने बताया है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में 14 हाथियों का एक परिवार है जिसमें सबसे बुजुर्ग सदस्य के रूप में वत्सला हथिनी विद्यमान है जिसकी अनुमानित उम्र लगभग 100 वर्ष है। सम्भवतः यह दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी है। उसके जन्म से संबंधित प्रमाणिक दस्तावेजों की खोजबीन कराई जा रही है। इस वर्ष पन्ना जिले के स्वीप आइकान हेतु वत्सला का नाम जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना द्वारा प्रस्तावित किया जा चुका है। हाथियों के इस परिवार में सबसे छोटा सदस्य बापू (हाथी) है जिसका जन्म 02 अक्टूबर 2017 को हुआ था। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने 02 अक्टूबर 2018, बापू हाथी के प्रथम जन्म दिवस को हाथी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जो आगामी वर्षो में भी अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी तरह दिनाॅंक 02 अक्टूबर 2018 को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का प्रारंभ पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथी जन्मोत्सव मना कर किया जावेगा। पन्ना के आमजन/विद्यार्थियों/गणमान्य नागरिकों/ मीडिया एवं पर्यावरण प्रेमियों क...

सेक्टर आफिसरों के द्वितीय भ्रमण की तिथि संशोधित

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा जिले के नियुक्त समस्त सेक्टर आफिसरों को द्वितीय भ्रमण करने के निर्देश दिए गए थे। अपरिहार्य कारणों से भ्रमण की तिथियों में संशोधन कर दिया गया है। अब सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर का भ्रमण 28 एवं 29 सितंबर 2018 को करेंगे। भ्रमण के उपरांत प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 30 सितंबर तक जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि भ्रमण के दौरान सभी बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करने के उपरांत प्रतिवेदन में सही जानकारी प्रस्तुत करें।  समाचार क्रमांक 334-3022

प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षकों के पद

पन्ना 26 सितंबर 18/जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री विष्णु त्रिपाठी द्वारा बताया गया है कि जिले में रिक्त विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षकों के पदों की पूर्ति प्रतिनियुक्ति से की जाएगी। इन पदों पर प्रतिनियुक्ति के इच्छुक उच्च श्रेणी शिक्षक/अध्यापक संवर्ग के उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों के साथ एक छायाप्रति के साथ 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे तक उपस्थित होकर काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।  समाचार क्रमांक 335-3023

लोक सेवा सप्ताह प्रारंभ

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/प्रदेश में लोक सेवाओं के गारंटी अधिनियम 2010 दिनांक 25 सितंबर 2010 से प्रभावशील है। वर्तमान में 47 विभागों की 446 सेवाएं अधिनियम के अन्तर्गत अधिसूचित की गयी हैं। इनमें 261 सेवाएं आॅनलाईन लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से दी जा रही हैं। शासन द्वारा अधिनियम के प्रभावशील होने की नौवीं वर्षगांठ 25 सितंबर से लोक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है। यह 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान 2 अक्टूबर को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामवासियों को लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अन्तर्गत अधिसूचित सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। लोक सेवा दिवस के दौरान समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी विद्यालयों में लोक सेवाआंे के संबंध में वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को लोक सेवा केन्द्रांे पर भ्रमण कराकर सेवा प्रदाय की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।  समाचार क्रमांक 336-3024